बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: चालक ने 5000 रुपये छीनने का भी लगाया आरोप बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले के पास हुई घटना फोटो : बस-बदमाशों के हमले में क्षतिग्रस्त बस। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

हमले का विवरणबिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले के यादव छात्रावास के पास सोमवार को बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। यात्री बस के चालक और खलासी को जमकर पीटा। उनके पास से 5000 रुपये छीन लिये। बस में लगे शीशे तोड़ दिये। दर्जनभर बदमाश, घटना को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने घायल चालक व खलासी का इलाज सदर अस्पताल में करवाया है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जाता है।

दुर्घटना का कारणबदौनी नामक बस के चालक नीतीश कुमार ने बताया कि यात्रियों से भरी बस लेकर शेखपुरा जा रहे थे। यादव छात्रावास के पास चार-पांच लड़के खड़े थे। उन्होंने सवारी ...