बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- Biharsharif News: करायपरसुराय बाजार में पुलिस ने की कार्रवाई करायपरसुराय, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की शाम पुलिस ने बर्तन दुकान में छापेमारी कर डेढ़ किलो गांजा के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। हिलसा डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को स्थानीय थाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बर्तन दुकान में गांजा बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से 17 पुड़िया गांजा मिला। गोदाम से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। दुकानदार स्थानीय बाजार निवासी दयानंद पांडेय उर्फ गौरकरण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से गांजा की 17 पुड़िया बरामद की गयी। वहीं, गोदाम से करीब 1...