बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: कतरीसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के बरांदी प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल में 28 सालों से रसोइया का काम कर रहे बालो जी के सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गयी। तिथि भोज के माध्यम से बच्चों को सामूहिक परिवार की महत्ता से अवगत कराया गया। साथ ही गांवों में जमीन पर बैठकर पंगत में सामूहिक रूप से भोजन करने की विलुप्त होती परंपरा को भी जीवंत करने का प्रयास किया गया। सीआरसी समन्वयक सह बरीठ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश प्रसाद तथा प्रखंड एमडीएम प्रभारी संतोष कुमार ने सामूहिक भोजन की महत्ता बतायी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यालय में तिथि भोजन का आयोजन मौके पर उमेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अनिल कुमार साह, संजू कुमारी, राकेश कुमार, किरण कुमारी, राजीव कुम...