बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- पीयूष राज का बिहार हैंडबॉल टीम में चयन Biharsharif News: बरबीघा के पीयूष का बिहार की अंडर-14 हैंडबॉल टीम में हुआ चयन मुंगेर प्रमंडल की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य टीम में बनाई जगह 27 से 31 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम फोटो बरबीघा01 - बिहार हैंडबॉल टीम में चयन होने के बाद प्रसन्न मुद्रा में पीयूष राज व अन्य। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के संत मैरी स्कूल के छात्र पीयूष राज ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। पीयूष का चयन अंडर-14 बालक वर्ग की बिहार राज्य हैंडबॉल टीम में किया गया है। अब वे 27 से 31 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का ...