बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- Biharsharif News: बरबीघा: छात्रों के साथ शराब और सिगरेट पीते शिक्षक का वीडियो वायरल सर्वा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पर लगे आरोप बिहारशरीफ स्थित आवास पर जन्मदिन की पार्टी का बताया जा रहा है वीडियो शिक्षा विभाग की रडार पर मामला, हो सकती है कड़ी विभागीय कार्रवाई बरबीघा (शेखपुरा), हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र स्थित सर्वा उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक का कथित रूप से छात्रों के साथ शराब और सिगरेट पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते और उसकी मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शिक्षक की व्यापक आलोचना हो रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।

क्या है वीडियो ...