Biharsharif News: बड़ी घोषी गांव में आज लगेगा पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: फोटो हिलसा01-हिलसा में सोमवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीपीएम राजेश कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। कावा पंचायत के बड़ी घोसी गांव में मंगलवार को पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को प्रखंड जीविका कार्यालय से बीपीएम राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक विभूति नारायण तिवारी, शशि कुमार चंचल, सामुदायिक समन्वयक रूबी कुमारी, सरिता कुमारी, कुमारी शोभालता, लेखापाल अजय कुमार, अनु कुमारी, नीतू कुमारी, रमाकांत पासवान, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.