Biharsharif News: बजरंगी बिगहा मार्ग पर हाइट बैरियर लगाने का निर्देश
बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: व्यवसायियों ने डीएम से किया बैरियर नहीं लगाने का अनुरोध पावापुरी, निज संवाददाता। एनएच-20 से बजरंगी बिगहा जाने वाले मार्ग पर हाइट रेस्ट्रिक्शन बैरियर लगाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। एक ओर ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क की सुरक्षा के लिए निर्माणाधीन मार्ग पर अविलंब हाइट बैरियर स्थापित करने का निर्देश दिया है। वहीं, दूसरी ओर इस मार्ग पर संचालित उद्योगों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने जिलाधिकारी से बैरियर पर रोक लगाने की गुहार लगायी है। ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ने संवेदक को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार एनएच-20 स्थित पोखरपुर पेट्रोल पंप से बजरंगी बिगहा तक निर्माणाधीन सड़क पर निर्धारित क्षमता से अधिक भारी वाहनों के परिचालन से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.