बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: बच्चों को दी गयी सत्य -अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश सेवा की नसीहत चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत सहित प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। महापुरुषों के तैलचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। चेवाड़ा मध्य विद्यालय में एचएम भागीरथ यादव, प्लस टू उच्च विद्यालय में अशोक कुमार और आदर्श ज्ञान स्थली में रितिक रौशन के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी। बच्चों को देश सेवा के लिए अहिंसा परमोधर्म के मार्ग पर चलने की नसीहत दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नवोदय विद्यालय के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने हरी झ...