बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: फोटो : प्लांट : पावापुरी में बुधवार को पौधे लिये बच्चों के साथ शिक्षक व लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। लायंस क्लब बिहारशरीफ ने ओपन माइंड्स बिरला स्कूल में 300 नींबू पौधे बांटे। अध्यक्ष प्रमोद कुमार व जोनल चेयरपर्सन विकास कुमार मेघल ने बच्चों से पौधों की देखभाल का संकल्प कराया। निदेशक अभिषेक कुमार सिन्हा, प्राचार्य मयंक शर्मा, सचिव पवन राज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधांशु रंजन, महानचंद सरस्वती समेत शिक्षक मौजूद रहे। बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि हर बच्चा एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...