बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- Biharsharif News: बच्चों की कार्यशैली पर माता-पिता हमेशा रखें पैनी नजर बच्चों के विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका फोटो : स्कूल 01: बिहारशरीफ मॉडल इंगलिश स्कूल में रविवार को पीटीएम में शामिल अभिभावक व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बच्चों की हर गतिविधि पर माता-पिता को हमेशा नजर रखने की जरूरत है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये बातें बिहारशरीफ स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने कहीं। विद्यार्थियों के विकास में मोबाइल सबसे बड़ा बाधक है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों की समस्याओं को सुना व निदान कराने का प्रयास किया। मौके पर प्राचार्य आशुतोष रंजन पांडेय के अलावा...