Biharsharif News: बकाया मजदूरी मांगने गए मजदूर और उसके दोस्त से मारपीट
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: बकाया मजदूरी मांगने गए मजदूर और उसके दोस्त से मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के औधे गांव में बकाया मजदूरी की राशि मांगने गए एक मजदूर और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घायलों की पहचान छोटू कुमार और उसके मित्र राजकुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद डायल 112 की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छोटू कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त को भी मारपीटकर घायल कर दिया गया। छोटू कुमार के अनुसार, वह मजदूरी के बकाया 1500 रुपये मांगने के लिए गया था। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.