बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: बंद घर से अनाज, कपड़े, जेवर समेत हजारों की चोरी गृहस्वामी की निशानदेही पर 4 नाबालिग धराए धान की रोपनी करने दूसरे गांव गया था बुजुर्ग दंपती चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की चकंदरा पंचायत के कुशोखर गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने अनाज, कपड़े और जेवर सहित हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी के वापस लौटने पर हुई।

घटना के बारे में जानकारी परिजनों की खोजबीन के बाद गांव के ही चार नाबालिगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया गया कि कुशोखर गांव निवासी नंदे चौहान के बेटे और बहू दिल्ली में रहते हैं। नंदे चौहान और उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर धान की रोपनी करने के लिए दूसरे गांव गए हुए थे। एक सप्ताह बाद जब वे दोनों वापस घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे ...