बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: राजगीर के खेल परिसर से वीरायतन तक प्रस्तावित है फोरलेन सड़क के दोनों किनारे 60-60 मीटर जमीन अधिग्रहण की तैयारी फोटो : राजगीर सड़क-राजगीर में सोमवार को फोरलेन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करती अधिकारियों की टीम। राजगीर, निज संवाददाता।

निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण खेल परिसर से वीरायतन तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सोमवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों की टीम राजगीर पहुंची और स्थल का अवलोकन किया। अधिकारियों ने राजगीर-इस्लामपुर स्टेट हाईवे से खेल परिसर जाने वाली सड़क के दोनों किनारे बने मकान, दुकान, चहारदीवारी व अन्य निर्माणों का जायजा लिया। मटिहानी मौजा में सड़क के किनारे कई निर्माणों को चिह्नित भी किया गया। निर्माण की जद में आने वाले मकान-दुकानों के मालिकों को जल्द नोटिस जारी करने की कार्...