बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- Biharsharif News: फिर घटा धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य चावल की वार्षिक जरूरत के मुताबिक कम से कम 48.87 लाख टन लक्ष्य निर्धारित करने की मांग बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सह बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक अमरेन्द्र कुमार चंद्रा ने केंद्र सरकार से बिहार में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य की चावल की वार्षिक आवश्यकता के अनुरूप ही धान खरीद का लक्ष्य तय किया जाना चाहिए। उनके अनुसार 2021-22 से 2024-25 तक बिहार में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मैट्रिक टन था। इसे 2025-26 में घटाकर 36.85 लाख और 2026-27 में 35 लाख मैट्रिक टन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 35 लाख टन धान से करीब 23.80 लाख टन चावल प्राप्त होगा, जबकि प्रधानमंत्री गरीब...