बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- किसानों का प्रदर्शन और फर्जी वंशावली का आरोप Biharsharif News: फर्जी वंशावली से जमीन हड़पने की साजिश, बंदोबस्त कार्यालय के पास किसानों का प्रदर्शन वृन्दावन सहित छह गांवों के किसानों ने किया आंदोलन, बंदोबस्त पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन आरोप- पीढ़ियों से जोत रहे पुश्तैनी जमीन पर ठोका जा रहा फर्जी दावा, न्याय की फरियाद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कथित रूप से फर्जी वंशावली का सहारा लेकर भू-माफिया और कुछ असामाजिक तत्व किसानों की पुश्तैनी (रैयती) जमीन हड़पने की फिराक में हैं। इसके विरोध में सोमवार को वृन्दावन मौजा और आसपास के गांवों के दर्जनों आक्रोशित किसानों ने शेखपुरा बंदोबस्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और बंदोबस्त पदाधिकारी को ज्ञापन...