बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: फर्जी वंशावली रद्द कराने का मामला पहुंचा कलेक्ट्रेट डीएम ने 21 लोगों की सुनीं फरियाद, निपटारा का दिया भरोसा फोटो : डीएम फरियाद : कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम से फरियाद सुनाने पहुंचे लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में डीएम उदिता सिंह ने बुधवार को 21 लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र मामले का निपटारा कराने का आदेश दिया। फर्जी वंशावली रद्द कराने का मामला भी कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में परिचारी के पुनर्नियोजन, बिजली बिल में सुधार, भूमि के बंटवारे व अन्य मामले सामने आए। बिजली बिल में सुधार से संबंधित शिकायतों का तत्काल निष्पादित करने का कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...