बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: प्रोजेक्ट हाई स्कूल में 62 छात्राओं ने करायी नेत्र जांच स्वास्थ्यकर्मियों ने आंखों की देखभाल का दिया परामर्श फोटो : अस्थावां आई : अस्थावां प्रोजेक्ट हाई स्कूल में नेत्र जांच शिविर में छात्राओं के साथ नेत्र सहायक डॉ. आनंद कौशल व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रोजेक्ट हाई स्कूल में गुरुवार को शिविर में 62 छात्र-छात्राओं ने नेत्र जांच कराए। शिविर में नेत्र सहायक डॉ. आनंद कौशल ने छात्राओं को आंखों की देखभाल की जानकारी दी। कहा कि आंख बहुत ही संवदेनशील अंग है। इसकी हमेशा हिफाजत करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लगातार मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चों में आंखों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में समय-समय पर नेत्र परीक्षण आवश्यक है। प्रधानाध्यापक पिंकी सिन्हा ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर स...