बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर ट्रांसफर्मर से लटकाया शव नूरसराय थाना क्षेत्र के पाण्डेयचक गांव के पास मिला शव पुलिस, फांसी लगाकर आत्महत्या की जता रही आशंका परिजनों ने कहा-प्रेमिका के परिजनों ने की युवक की हत्या फोटो : नूरसराय हत्या-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान गमगीन परिजन। नूरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की बाराखुर्द पंचायत के पाण्डेयचक मध्य विद्यालय के पास सोमवार की सुबह ट्रांसफर्मर पर फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक बाराखुर्द गांव निवासी अरुण पासवान का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र पासवान है। वह चेन्नई में मजदूरी करता था और 10 दिन पहले ही गांव लौटा था। पुलिस, फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि शादीशुदा होने के बाद भी ...