बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: छबीलापुर हाई स्कूल में युवा संसद का हुआ आयोजन छात्रों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की ली जानकारी फोटो : छबीलापुर स्कूल-बिहारशरीफ के छबीलापुर हाई स्कूल में गुरुवार को युवा संसद कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के छबीलापुर हाईस्कूल में गुरुवार को युवा संसद के तहत मॉक पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं की प्रिया भारती ने प्रधानमंत्री, कक्षा दसवीं की सलोनी कुमारी ने लोकसभाध्यक्ष और सुप्रिया कुमारी ने नेता प्...