बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: नूरसराय प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय झावां में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचारों से अवगत कराया तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान और उनके विचारों की प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों से स्वच्छता, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षिका सरोस अनवर ,शिक्षक ओम प्रकाश ओंकार, अलिन्द्र रविदास, शाहीना प्रवीण, विश्वजीत कुमार, विक्र...