बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- Biharsharif News: त्योहारों को लेकर सोहसराय थाने में हुई शांति समिति की बैठक बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गणेश पूजा व विश्वकर्मा पूजा को लेकर सोहसराय थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक की गयी। सदर डीएसपी वन अमरनाथ ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। पूजा के दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसका आयोजकों को विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि सोहसराय में 14 व 15 सितंबर को प्रतिमाओं की स्थापना होगी। 29 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के लिए रूट चार्ट निर्धारित किया गया। पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- Ara News: तय मार्ग से ही निकलेगा विसर्जन जुलूस, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी नजर जुलूस में अश्लील, भड़काऊ अथ...