बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के पूर्व आत्माध्यक्ष अशोक यादव का असामयिक निधन गुरुवार की रात में हो गया। वे जमुआवां गांव के रहने वाले थे। अचानक उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान उनका निधन हो गया। इससे शोक की लहर दौड़ गयी। प्रमोद यादव, विनोद यादव, टुनटुन यादव, सुरेन्द्र दास, सीताराम सिंह चंद्रवंशी, रवीन्द्र सिंह, रामलखन पासवान, गणेश राम आदि ने शोक प्रकट किया है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...