बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: पुलिस का फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी फोटो चेवाड़ा फ्लैग : चेवाड़ा में फ्लैग मार्च के दौरान बेलदरिया टोले से गुजरते पुलिस के जवान। चेवाड़ा, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नगर थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहर में सघन फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च थाने से शुरू होकर अंबेडकर चौक, तिमुहानी, पुरानी बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मी चौक, छोटी दुर्गा मंदिर और बाईपास होते हुए आजाद मोहल्ले की बड़ी दुर्गा स्थान तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने पूजा स्थलों का जायजा लिया और लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दुर्गा पूजा को लेकर जयनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च,...