बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: फोटो : बिन्द चेक-बिन्द थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में मुआवजे का चेक देते सीओ रामायण कुमार व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव में वज्रपात से महिला की मौत हो गयी थी। बुधवार को सीओ रामायण कुमार ने आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि आपदा से मौत होने पर पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन की ओर से सहायता राशि दी जाती है। मंगलवार को धनरोपनी के दौरान ठनका से रामदुलारी देवी की मौत हो गयी थी। मौके पर मुखिया कुमारी वंदना सिन्हा, क्रांति महतो, अर्चना यादव आदि मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बिन्द में वज्रपात से महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...