बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: हिलसा के एसयू कॉलेज में कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो : हिलसा02-हिलसा एसयू कॉलेज में आयोजित इंडक्शन मीट में मुख्य पार्षद को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज में मंगलवार को पीजी विभागों के नये छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। स्वागत, परिचय के साथ नये छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी गयी।

मुख्य अतिथि का संबोधनमुख्य पार्षद धनंजय कुमार, मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों से बड़ी सोच रखने तथा व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ महाविद्यालय का विकास भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने...