बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: हिलसा थाना क्षेत्र के ढिबरापर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई घटना चार बदमाशों ने विरोध करने पर कर्मियों को पीटा हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ढिबरापर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की रात पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने फाइनेंस कर्मियों से 13 हजार 550 रुपये व मोबाइल लूट लिये। चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर कर्मियों को पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पैठना-जैतीपुर गांव निवासी गौतम कुमार व प्रवीण कुमार फाइनेंस कंपनी की हिलसा शाखा में काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि इस्लामपुर से ऋण की वसूली कर बाइक से हिलसा लौट रहे थे। रात को नौ बजे के करीब रेलवे क्रॉसिंग के पास घात लगाये चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बाइक की चाभी छीन ली और पिस्तौल दिखाकर दोनों को अपने कब्ज...