बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर हुआ, शर्ट फटने का आरोप

घटना का विवरण फोटो : मेडिकल कॉलेज-पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम की गाड़ी। पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर मंगलवार को परिजन और इंटर्न डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मरीज के परिजन ने इंटर्न डॉक्टर पर पहले हाथ उठाने और शर्ट फाड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। नवादा जिले के गोपालपुर-पकरीया गांव की रीना कुमारी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके परिजन कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि इलाज पूरा होने के बाद रात में ही डिस्चार्ज किया जाना था। इसके लि...