बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- Biharsharif News: पावापुरी-नवादा रेल परियोजना पर 23 गांवों के प्रतिनिधियों ने बनाई आगे की रणनीति किसानों का विरोध बरकरार, ऑनलाइन की बैठक आंदोलन तेज करने, एकजुटता बनाए रखने और कानूनी लड़ाई जारी रखने पर बनी सहमति पावापुरी, निज संवाददाता। प्रस्तावित पावापुरी-नवादा नई रेल लाइन परियोजना के खिलाफ किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की देर शाम परियोजना से प्रभावित नालंदा और नवादा जिले के 23 गांवों के किसानों एवं प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन बैठक की। इसमें परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

आंदोलन की रणनीति आंदोलन को और संगठित रूप से आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। आंदोलन तेज करने, एकजुटता बनाए रखने और कानूनी लड़ाई जारी रखने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर सकारात्मक न...