बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी के विजय कुमार सिन्हा को जदयू प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इससे पावापुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद संजीव प्रसाद सिंह व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका दीर्घकालीन राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा की भावना पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। बधाई देने वालों में प्रो. हरिवंश प्रसाद सिंह, बालमुकुंद यादव, रविराज, अविनाश कुमार, अरुण कुमार जैन, जगदीश जैन, अजय कुमार, चंदन जैन, मनोज सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार व अन्य शामिल थे। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय) यह भी पढ़ें- जदयू की नई टीम: संजय सिंह, महाबली और विनोद उपाध्यक्ष; नीरज बने मुख्य प्रवक्ता; कई चेहरे भी बदले यह भी पढ़ें- जदयू के प्र...