बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: पार्टी की मजबूती और विस्तार को लेकर छात्र जेडीयू प्रकोष्ठ की हुई बैठक बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जदयू छात्र प्रकोष्ठ के विस्तार और मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर में मंगलवार को बैठक किया। जदयू के जिला प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, जिला उपाध्यक्ष अमजद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कुमार व छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष सन्नी पटेल ने युवाओं से संगठन से जुड़ने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने युवा नेता निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर नगर छात्र जदयू अध्यक्ष संजीत यादव, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार डब्ल्यू, प्रवक्ता विकास मेहता, पवन शर्मा, सन्नी महतो, विभूति रंजन, मौर्या सिंह, अंकित राज, अजय ठाकुर, विकास कुशवाहा संजीव महतो, उमाकांत पासवान, रोहित कुमार, सिंटू कुमार, विकास कुमार, अर्णव आ...