बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: पाइप लीकेज से सड़कों पर फैला पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी हिलसा नगर परिषद के वार्ड 5 में है जलजमाव की गम्भीर समस्या फोटो : 02हिलसा01 : हिलसा के राममूर्ति नगर के पास सड़क पर जलजमाव। हिलसा, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना बदहाल स्थिति में है। शहर के योगीपुर रोड स्थित वार्ड संख्या पांच में नल-जल योजना की पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है, जिसके कारण सड़कों पर जलजमाव है।

स्थानीय निवासियों की परेशानी राममूर्ति नगर, देव नगर, सैदनपुर, गणपत बिगहा और खोरमपुर सहित विभिन्न मोहल्लों की सड़कें बिना बरसात के ही जलजमाव से लोग परेशान हैं। विशेषकर स्कूली बच्चों और बाजार जाने वाले लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। कई बच्चों को जूते हाथ में लेकर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थ...