बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: पांचवीं बार प्रमोद बने प्रधान, कामता प्रसाद को संरक्षक की जिम्मेदारी राणा बिगहा में सर्वसम्मति से चुनी गयी जिला आर्य सभा की नई टीम, देवेंद्र आर्य मंत्री व विमल चंद्र कोषाध्यक्ष बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। राणा बिगहा स्थित श्री प्रेमाश्रय पुस्तकालय में रविवार को नालंदा जिला आर्य सभा की नई टीम का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।

चुनाव परिणाम प्रमोद कुमार आर्य लगातार पांचवीं बार प्रधान चुने गये। देवेंद्र प्रसाद आर्य को मंत्री, विमल चंद्र आर्य को कोषाध्यक्ष और प्रो. कामता प्रसाद को संरक्षक बनाया गया। बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुए चुनाव में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई टीम पर मुहर लगायी। चुनाव की शुरुआत ईश्वर स्तुति और प्रार्थना से हुई। ...