बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: पहल : संघर्ष और चुनौती बोझ नहीं, सफलता की पहली सीढ़ी : डीएम जो जितना तपता है, उतना ही निखरता है, डीएम ने बच्चियों को दिए सफलता के मंत्र कलेक्ट्रेट में बेटियों ने डीएम से की सीधी बात, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट का किया शैक्षणिक भ्रमण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को प्रशासन, अधिकार और कॅरियर की दी गयी जानकारी वोकेशनल ट्रेनिंग, नृत्य-संगीत की मांग पर डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्था करने के आदेश फोटो : डीएम बेटी : कलेक्ट्रेट में शनिवार को कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से संवाद करतीं डीएम उदिता सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। संघर्ष और चुनौती बोझ नहीं, बल्कि सफलता की पहली सीढ़ी है। जो जितना तपता है, उतना ही निखरता (चमकता) है। आमतौर पर प्रशासनिक बैठकों और सरकारी फा...