बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- Biharsharif News: पहल : लाइव डेमो से आधुनिक खेती की बारीकियां सीखेंगे अन्नदाता बुवाई से कटाई तक की मिलेगी जानकारी, कम जगह में मशरूम व मधुमक्खी पालन के भी गुर पानी बचाने के लिए ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई का होगा लाइव डेमो राजगीर महोत्सव पर पर्यटक नगरी में सजेगा 7 दिवसीय कृषि मेला स्टॉलों पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी, किसान खरीद सकेंगे कृषि यंत्र बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 26 नवंबर से शुरू हो रहे राजगीर महोत्सव में इस बार किसानों के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है। महोत्सव के साथ ही 07 दिवसीय जिलास्तरीय भव्य कृषि मेले का भी आगाज होगा। इस बार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि किसान सिर्फ योजनाओं के बारे में सुनेंगे नहीं, बल्कि लाइव डेमो (सजीव प्रदर्शन) के जरिए आधुनिक खेती की बारी...