बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- Biharsharif News: पहल : नालंदा में अरहर की आधुनिक खेती को मिलेगी रफ्तार 20 प्रखंडों के चयनित 60 किसानों को उपलब्ध करायी गयी कृषि किट 'देखकर विश्वास करो' की तर्ज पर तैयार होंगे खेतों में डेमो प्लॉट कृषि वैज्ञानिक किसानों को बतायेंगे खेती के तरीके, मिलेगी बंपर उपज फोटो: अरहर : जिला कृषि कार्यालय में बुधवार को किसानों को अरहर की खेती के लिए किट देते डीएओ डॉ. नितेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में दलहन (अरहर) की खेती का रकबा और पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने नई पहल की है। आत्मा योजना के तहत जिला कृषि कार्यालय में बुधवार को जिले के 20 प्रखंडों के किसानों को उन्नत खेती के लिए कृषि किट उपलब्ध करायी गयी। योजना के तहत हर प्रखंड से तीन-तीन (कुल 60) प्रगतिशील किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों के ख...