बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: पहल : घर-घर जाकर होगी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग जिले में जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू बीपी, शुगर, कैंसर और हृदय रोगों की होगी पहचान फोटो 30मनोज01 - शेखपुरा सदर अस्पताल में रविवार को गैर-संचारी रोगों के मरीजों का इलाज करते नोडल पदाधिकारी डॉ. नौशाद आलम। शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में गैर-संचारी रोगों पर लगाम लगाने के लिए जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान का व्यापक स्तर पर शुभारंभ किया गया है।

अभियान का उद्देश्य सघन जन-स्वास्थ्य अभियान 30 नवंबर तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, उपचार और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करना है। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर सर्वे...