Biharsharif News: पहले दिन स्कूल से चुराया पंखा, दूसरे दिन चोरी करने आया तो धराया
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: पहले दिन स्कूल से चुराया पंखा, दूसरे दिन चोरी करने आया तो धराया शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पहले दिन स्कूल से पंखा चुराया और दूसरे दिन भी चोरी करने आये आरोपी को स्कूल के गार्ड ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक लालबाग का नागो डोम है। चोरी की घटना शहर के डीएम हाई स्कूल की है। बताया जाता है एक दिन पहले आरोपी ने स्कूल से पंखा चोरी कर लिया था। घटना के बाद स्कूल का गार्ड सतर्क था। दूसरे दिन आरोपी फिर चोरी करने स्कूल पहुंचा और खिड़की तोड़ने का प्रयास कर रहा था। गार्ड ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन में आरोपी के घर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.