बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- हरनौत और थरथरी में नवरात्र की शुरुआत Biharsharif News: पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई आराधना, चहुंओर गूंज रहे दुर्गा सप्तशती के पाठ हरनौत बाजार के पंडालों में इसबार दिखेगी देशभक्ति की झलक फोटो: हरनौत दुर्गा - हरनौत में नवरात्र के पहले दिन मां की आराधना करते भक्तजन। थरथरी दुर्गा - थरथरी में कलश स्थापन कर मां शेरावाली की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। हरनौत/थरथरी, हिन्दुस्तान टीम। रविवार को कलश स्थापन के साथ ही हरनौत और थरथरी इलाके में शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। मंदिरों से लेकर घरों तक वैदिक मंत्रोच्चार और दुर्गा सप्तशती के पाठ गूंजने लगे हैं। पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से कलश स्थापित कर माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांग...