बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: पर्यावरण संरक्षण व भविष्य के ऊर्जा संकट से निपटने को अपनाएं सोलर ऊर्जा बिजली की होगी बचत, बची हुई बिजली बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं लोग कलेक्ट्रेट परिसर में लगा सोलर मेला, लोगों को किया गया जागरूक डीएम ने की जिलेवासियों से सोलर ऊर्जा को अपनाने की अपील फोटो 24 शेखपुरा 01 - शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सोलर मेले की शुरुआत करते डीएम शेखर आनंद व अन्य अधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना किसी वरदान से कम नहीं है। यह बातें डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के समीप लगे सोलर मेले का उद्घाटन करते हुए कहीं।

सोलर ऊर्जा को अपनाने का महत्व डीएम ने आम लोगों से अपील की कि वे सरकार द्...