बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- Biharsharif News: पहले ही सप्ताह में योजना को लगा झटका ‌ राजगीर, निज संवाददाता। बिहार पर्यटन विभाग एवं सिविल विमानन विभाग की ओर से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के हवाई भ्रमण के उद्देश्य से शुरू की गई हेली टूर पैकेज सेवा का राजगीर में संचालन तय तिथि से शुरू नहीं हो सका। पर्यटकों की पर्याप्त बुकिंग नहीं होने के कारण 18 और 19 जुलाई को राजगीर के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर उड़ान रद्द करनी पड़ी। इससे पर्यटन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना को शुरुआती दौर में ही झटका लगा है।

योजना का विवरण योजना के अनुसार शनिवार और रविवार को पटना से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पर्यटकों को राजगीर लाकर प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाना था। इस पैकेज के लिए प्रति पर्यटक 4,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। हेलीकॉप्टर को सुबह 9:30...