Biharsharif News: परेशानी : हरनौत बाजार में डिवाइडर पर रखी जा रही गंदगी
बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत बाजार से गुजरने वाले रांची रोड के डिवाइडर पर शहर से निकलने वाली गंदगी व कचरा को डंप किया जा रहा है। इससे गोनावां मोड़, थाना मोड़, बिचली बाजार के पास दुर्गंध फैली रहती है। इतना ही नहीं डिवाइडर के बीच में दर्जनों जगहों पर डस्टबिन भी रखी गयी है। संजय कुमार, अनुज कुमार, मनोज कुमार व अन्य ने गंदगी को डंप (अस्थाई संग्रह) करने के लिए शहर के बाहर जगह तलाश कर व्यवस्था करने की अपील की है। ताकि, हरनौत नगर पंचायत पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.