बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: परेशानी : सरमेरा हाई स्कूल में पांच दिनों से जलजमाव स्कूल आने-जाने में छात्रों को हो रही परेशानी फोटो : सरमेरा स्कूल : सरमेरा प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में जमा पानी। सरमेरा, निज संवाददाता। प्लस टू हाई स्कूल परिसर व वहां के खेल मैदान में पांच दिनों से पानी जमा है। इससे वहां के लगभग 320 छात्रों को वर्ग कक्ष तक आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई छात्र गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल परिसर से जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। साथ ही पानी के गंदा होने से संक्रामण बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल: ग्रामीणों के अतिक्रमण से पानी निकासी बाधित रास्ता खराब होने से छात्रों के साथ शिक्षकों को भी जूता-चप्पल हाथों में टांगकर जा...