बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- लखमाबिगहा छठ घाट की बदहाल स्थिति Biharsharif News: छठ घाट 04 : परवलपुर के लखमाबिगहा छठ घाट पर गंदा पानी, चारों तरफ फैली है गंदगी आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालु आते हैं अर्घ्य देने घाट की सफाई और तालाब में स्वच्छ पानी भरने की जरूरत फोटो : परवलपुर घाट : परवलपुर के लखमाबिगहा छठ घाट का हाल। परवलपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के लखमाबिगहा छठ घाट की स्थिति इन दिनों काफी खराब है। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जहां गांवों में तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं लखमा बिगहा छठ घाट पर अब तक साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं दिख रही है। घाट के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, तालाब में पानी काफी कम है। जो थोड़ा-बहुत पानी बचा है, वह भी बेहद गंदा है। ऐसे में छठ महापर्व के दौरान इस घाट पर अर्घ्य देने आने वाले श्रद्धालुओं...