बिहारशरीफ, अक्टूबर 28 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, एक संवाददाता। मानपुर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में तीन माह से फरार आरोपित धर्मवीर यादव उर्फ राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित गोंगरीपर गांव का निवासी है। 27 जुलाई को बच्चू यादव ने पुत्री त्रिशा सिन्हा की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दहेज में बाइक और जेवर नहीं देने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...