बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: 8 अक्टूबर को सुनायी जाएगी आरोपित को सजा हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंकज चौहान की अदालत ने पति की हत्या के मामले में पत्नी मुन्नी देवी को दोषी करार दिया है। अदालत, सजा के बिंदु पर आठ अक्टूबर को सुनवाई करेगी। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के कपसियावां गांव से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार 26 जून 2023 की रात करीब नौ बजे कपसियावां गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास लाठी-डंडे से पीटकर पंकज प्रसाद की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पिता रामजी प्रसाद ने हिलसा थाने में प्राथमिकी करायी थी। प्राथमिकी में अपनी बहू मुन्नी देवी और पोते रितेश कुमार को हत्या का आरोपित बनाया गया था। मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। गुरुवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत न...