Biharsharif News: पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- Biharsharif News: कतरीसराय थाना क्षेत्र के पलटपुर गांव में हुआ हादसा कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पलटपुर गांव में शुक्रवार को पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत हो गयी। मृतक कामेश्वर महतो के 55 वर्षीय पुत्र अजय कुमार अकेला थे। भाई भूषण प्रसाद ने बताया कि वे बलुआ खंधा बगीचा में लगे पंपसेट से गौढ़ा खंधा में खेत पटाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पानी में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी से उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जेई आलोक कुमार ने बताया कि दूसरे किसान की मानवीय भूल के कारण टोका लगाने के दौरान पानी में करंट प्रवाहित हो गया। (कतरीसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.