Biharsharif News: पईन में डूबने से गयी युवक की जान
बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: फोटो : नगरनौसा मौत-नगरनौसा के लोदीपुर गांव में मंगलवार को सहायता राशि देते मुखिया शंभू कुमार। नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के टाल खंधा में मंगलवार को पईन में डूबने से युवक की मौत हो गयी। मृतक लोदीपुर गांव निवासी स्व. नवल पासवान का 26 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान उर्फ सुबोध पासवान है। परिजनों ने बताया कि किसी काम से युवक खंधे में गया था। उसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। बाद में पानी से उसका शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मुखिया शंभू कुमार ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार व पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया। (नगरनौसा से रजनीकांत)
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.