बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: पंचायत सरकार भवन बनाने आये मजदूरों को भगाया शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी की हुसैनाबाद में पंचायत सरकार भवन निर्माण का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए सरकारी कर्मी बिगहापर गांव में मजदूरों के साथ पहुंचे। काम शुरू होते ही ग्रामीण लोग रैयती जमीन पर पंचायत सरकार भवन बनाने का आरोप लगाते हुए भीड़ गए। बाद में ग्रामीणों ने मजदूरों व कर्मियों को भगा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है वह गांव के ही एक व्यक्ति की रैयती जमीन है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत सीओ ने रैयती जमीन की जमाबंदी को रद्द कर दिया है। वहीं, सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (शेखपुरा से संज़य कुमार मेहता)

हिंदी हिन्...