बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: पंचायत सरकार भवन फांक रहा धूल, हमेशा लटकता है ताला चेवाड़ा, निज संवाददाता। पंचायत वासियों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बने पंचायत राज सरकार भवन अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य था कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों और प्रमाणपत्रों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से यहां पंचायत स्तरीय अधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति भी की गई थी। ग्रामीण राजेंद्र, विनोद, दिनेश, मदन और सुनील ने बताया कि इन भवनों में हमेशा ताला लटकता रहता है। कोई भी विभागीय कर्मचारी यहां ड्यूटी पर नहीं आता, जिससे ग्रामीणों को आज भी मजबूरी में प्रखंड कार्यालय जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: पेज-04 की लीड, निर्माण की गुणवत्ता को दरकिनार कर भवन हैडओवर कराने स...