बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा प्राथमिकताओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए सदस्यों से मांगे गए सुझाव योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया गया विशेष जोर फोटो चेवाड़ा02 - चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक में मौजूद प्रमुख इंदु कुमारी, बीडीओ अमर कुमार व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी ने की। इसमें बीडीओ अमर कुमार, उप प्रमुख सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट प्लान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार ...